Back to Listing
Young Xpert

Mrigendra Raj Pandey

अभी तक एक काव्य संग्रह,दो उपन्यास,नदी प्रदूषण पर एक पुस्तक रामायण के 51 पात्रों पर अलग-अलग पुस्तकें,तकरीबन 81 बायोग्राफी सहित कुछ अन्य पुस्तकें प्रकाशित।

मृगेन्द्र राज, आयु 12 वर्ष 6 माह, जिंगल बेल एकाडेमी, फैजाबाद में क्लास 7 में अध्ययनरत|

अभी तक एक काव्य संग्रह,दो उपन्यास,नदी प्रदूषण पर एक पुस्तक रामायण के 51 पात्रों पर अलग-अलग पुस्तकें,तकरीबन 81 बायोग्राफी सहित कुछ अन्य पुस्तकें प्रकाशित।

विभिन्न सामाजिक,शैक्षणिक आदि संस्थाओं से लगभग 150 सम्मान प्राप्त। अनेक टी.वी. चैनलों जैसे आई.बी.एन.-7 , इंडिया न्यूज, न्यूज नेेशन आदि पर अनेक कार्यक्रमों में प्रसारित। लेखन में 5 वल्र्डरिकार्ड- यंगेस्ट पोएट आफ दि वल्र्ड, यंगेस्ट मल्टी डायमेन्शनल राईटर आफ दि वल्र्ड, यंगेस्ट प्रोलोफिक राईटर आफ दि वल्र्ड, यंगेस्ट टू आथर मोस्ट बायोग्राफी, यंगेस्ट टू आथर मैक्सीमम करेक्टर आफ रामायण।

लेखन के माध्यम से आज की नूतन युवा पीढी, विशेषकर छात्रों को अपनी सांस्कृतिक थाती से परिचित कराना,उनको भारतीय व्यक्तित्वों, संस्कार, तहजीब से रूबरू कराना साथ ही उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में लेखन के जरिये सहयोग करना।

आज की पीढी विकास के पथ पर चलने के बजाय दौडने तथा दौडने के बजाय उडने का प्रयास कर रही है,लेकिन यथार्थ के धरातल से कटती देख, इन्हे कलम के माध्यम से आम जनमानस के निकट लाने के लिए तय किया,क्योंकि हमारा देश अभी भी गाॅंवों में बसता है जहाॅं अभी भी बहुत गरीबी है।

प्रारम्भिक अवस्था में कवितायें लिखना और काव्य मंचों पर जाने लगा उस समय आयु 3 वर्ष थी, फिर पहली पुस्तक 6 वर्ष की अवस्था में प्रकाशित हुई। यद्यपि दो वर्ष की उम्र में टी.वी. चैनलों पर आने लगा था।

दिनचर्या बडी संतुलित है,सुबह उठकर नियमित योग करना फिर स्कूल जाना,यदि अवकाश है तो विविध विषयों की पुस्तकें पढना। स्कूल से आने पर थोडी देर स्कूली पढाई करना तत्पश्चात लेखन का कार्य करना।तनाव दबाव न आये इसलिए तबला बजाना ,भजन सुनना, टी.वी. पर कुछ खास धारावाहिक देखना जैसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा। घर पर खेलता नही,स्कूल में जो खेल लिया बस उतना ही।मोबाईल का प्रयोग न्युनतम करता हूँ,यद्यपि यह कार्य अति कठिन है,लेकिन इसके न्युनतम प्रयोग में ही हित निहित है।रात्रि में सोने से पहले कुछ खास मन्त्रों का सुमिरन करके ही सोता हूँ,यह मैं दो वर्ष की आयु से ही करता हूँ जो कभी भी नही छूट सकता।

Previous

Suhani Yadav

Next

Janhavi Panwar

Love teaching? Become a partner with KidsChaupal

Our platform just lets you do that! Our goal is to provide quality education & learning through our valued partners.

Join us now
Become a partner with KidsChaupal